कलेक्टर के सख्त निर्देश: एसडीएम खुद केंद्रों पर जाकर चेक करें व्यवस्थाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

0

कलेक्टर के सख्त निर्देश: एसडीएम खुद केंद्रों पर जाकर चेक करें व्यवस्थाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Ad 1

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी एसडीएम (SDM) स्वयं फील्ड पर निकलें और चेक लिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें।
मॉक रन से होगी तैयारी की परख

15 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीदी के लिए कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि काम शुरू होने से पहले केंद्रों पर ‘मॉक रन’ किया जाए। इससे यह पता चल सकेगा कि मशीनें और पोर्टल सही काम कर रहे हैं या नहीं।
किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं:

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए केंद्रों पर ये सुविधाएं अनिवार्य हैं:
पीने का साफ पानी और बैठने के लिए छायादार जगह।
साफ-सुथरे शौचालय और फर्स्ट एड किट।
सही तौलकांटे, पर्याप्त बारदाना और इंटरनेट।
समय पर हो परिवहन

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसे ही किसान की फसल तुले, उसे तुरंत गोदामों तक भेजने (परिवहन) की व्यवस्था की जाए ताकि केंद्रों पर भीड़ न लगे।
पंजीयन के आंकड़े

जिले में इस बार गेहूं के लिए 77,337 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके लिए  176 केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here