पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर बनाया आत्महत्या का रूप

0

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर बनाया आत्महत्या का रूप

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोप है कि पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। हत्या के बाद दोनों ने सबूत छिपाने के लिए शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या जैसी लगे।
मझगवां थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।

पुलिस के अनुसार, 5 मार्च को मोटवा जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान राजाभैया के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने गहराई से पड़ताल की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजाभैया 2 मार्च को अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार को पहले से ही पत्नी और उस व्यक्ति के बीच संबंध होने का शक था, जिस पर राजाभैया आपत्ति जताता था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि पहले राजाभैया को शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में था, तब दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए वे शव को मोटवा जंगल में ले गए और महुआ के पेड़ से फंदे के सहारे लटका दिया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here