सागर। बीजेपी के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का नया अंदाज सामने आया हैं, गोपाल भार्गव अपने हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं, अब फिर एक बार उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। वह खुद ही बस को चलाते हुए नज़र आये। खुद बस का स्टेयरिंग थामा और सड़क पर निकल पड़े।
https://www.instagram.com/reel/DVii0BIjTE4/?igsh=MTlmcG9zZTFqd2oyeA==
रहली विधानसभा विधायक गोपाल भार्गव का अब यह जुदा अंदाज़ चर्चाओं में आ गया है। दरअसल मौका था सागर के गढ़ाकोटा में नई बस के शुभारम्भ का, जो अब मरीजों के काम आएगी। जिन्हे इलाज के लिए भोपाल भेजा जाता है दरअसल एम्बुलेंस में पर्याप्त जगह न होने से मरीजों और उनके परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिस वजह से अब बस से मरीजों को भोपाल भेजा जाएगा।
आपको बता दें की रहली विधानसभा क्षेत्र के इलाज कारा रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर रविवार को उन्हें एम्बुलेंस के जरिये भोपाल भेजा जाता है। मरीजों की संख्या के हिसाब से करीब छह गाड़ियां भेजना पड़ती हैं। जिससे कई बार मरीजों और उनके परिजनों की संख्या ज्यादा हो जाने के कारण गाड़ियां कम पड़ जाती थी और सभी को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक 32 सीटर एयर कंडीशंड स्काई (मिनी बस) खरीदी गई है। जिसकी पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और उनके पुत्र अभिषेक भार्गव द्वारा निज निवास गणनायक से बस स्टैंड तक सवारी की और चलाया भी। अब क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों को भोपाल तक सुरक्षित, सुगम और पूरी सुविधा के साथ एम्बुलेंस और बस दोनों माध्यमों से भेजा जाएगा। ताकि उन्हें इलाज के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।


