इस तारीख से जिले में होगी गेहूं की खरीदी, 176 केन्द्र खरीदेंगे किसानों से गेहूं

0
इस तारीख से जिले में होगी गेहूं की खरीदी, 176 केन्द्र खरीदेंगे किसानों से गेहूं, 77337 किसान बेचेंगे समर्थन मूल्य पर गेहूं
सागर। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल से शुरू हो रही है। अपना गेहूं बेचने के लिए जिले के 77 हजार 337 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में 176 केन्द्र बनेंगे। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पिछले साल जिले में 3 लाख 44 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी केन्द्रों के माध्यम से की गई थी। इस बार 3 लाख 55 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 11 हजार मैट्रिक टन अधिक है। किसानों से राज्य सरकार इस बार 2685 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगी।
जिले में गेहूं खरीदी को लेकर कराए गए पंजीयन की बात करें तो सबसे अधिक सागर तहसील के किसानों ने पंजीयन कराया है। 12 हजार 419 किसानों ने गेहूं बेचने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बंडा क्षेत्र के 8527 किसानों ने गेहूं बेचने रजिस्ट्रेशन कराए है। खुरई के 5010 एवं जैसीनगर के 7409 किसानों ने गेहूं बेचने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। बीना के 4162, शाहगढ़ 7151, देवरी 6501 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं।
गेहूं बेचने के सबसे कम रजिस्ट्रेशन सागर शहर के हुए है। वहीं केसली 5601, गढ़ाकोटा 4549, राहतगढ़ 5610, रहली 5838, मालथौन 4072 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी ज्योति बघेल आर्य ने बताया कि गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए 176 केन्द्र बनेंगे। इस बार 3 लाख 55 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी करने का लक्ष्य है। पिछले वर्ष 3 लाख 44 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई थी। उन्होंने बताया कि चना, मसूर, सरसो की खरीदी कृषि विभाग के माध्यम से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here