जनसुनवाई में हंगामा: महिला ने खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते बचाया

0

जनसुनवाई में हंगामा: महिला ने खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते बचाया

Ad 1

सागर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई उस समय अचानक तनावपूर्ण हो गई, जब एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तस्लीम बेगम नाम की महिला दोपहर करीब 1 बजे अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी। कुछ ही देर बाद उसने अपने बैग से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और खुद पर उड़ेल लिया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसके हाथ से बोतल छीन ली और उसे सुरक्षित कर लिया।
महिला का आरोप है कि उसका बेटा, जो इस समय सागर केंद्रीय जेल में बंद है, वहां उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि जेल में उससे पैसों की मांग की जाती है और मिलने के लिए जाने पर उसे रोका जाता है। महिला के मुताबिक, जेल के कुछ कर्मचारी उस पर दबाव बनाते हैं और धमकियां भी देते हैं। उसने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बेटे के साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है।
घटना के बाद जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने महिला को शांत कराया और उसकी बात ध्यान से सुनी। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here