पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का सागर जिले का दौरा कार्यक्रम जारी
ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे
जगह-जगह स्वागत किया जाएगा
सागर 16 मार्च। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया 17 मार्च को सागर आगमन हो रहा है जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शाहगढ , बंडा में, मकरोनिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियो द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पदमाकर नगर में प्रातः 12 बजे श्री राहुल भैया कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ सें मुलाक़ात करेंगे।
पूर्व नेताप्रतिपक्ष शहर कांग्रेस कार्यालय भी जाएगे जहाँ कांग्रेस जनों सें भेंट करेंगे। शहर में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के निवास पर भी जाएगे।
रात्रि विश्राम सागर में करने के बाद दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला ग्रामीण कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी नें दी।


