यह मिलन सृष्टि की शक्ति और प्रकृति का है – डाॅ प्रतिभा तिवारी
सागर। स्वयं सिद्धा के द्वारा फाग उत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 10.03.2026 को वृन्दावन गार्डन मकरोनिया रोड़ सागर में पुष्प होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या एवं महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं अतिथियों के आदर सत्कार के साथ हुआ। तद्ोपरान्त अध्यक्षीय उद्बोधन, स्वयं सिद्धा सागर (म.प्र.) की अध्यक्ष-डाॅ प्रतिभा तिवारी ने कहा कि- आज का यह अवसर अत्यंत गौरवमयी है। एक ओर जहाँ फाग उत्सव और पुष्प होली की खुशबू है, वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का पावन पर्व है। यह उत्सव समर्पित है उस शक्ति को, जो घर और समाज दोनों को अपने प्रेम और सामर्थ से सींचती है।
आज की यह सांस्कृतिक संध्या नारीत्व के इसी गौरव का जश्न है। फूलों की होली इस बात का प्रतीक है कि नारी का स्वभाव भले ही फूलों सा कोमल हो, लेकिन उसका व्यक्तित्व समाज को महकाने की पूरी ताकत रखता है। आज हम यहाँ न केवल त्यौहार मनाने आए हैं, बल्कि एक-दूसरे की सफलता और संघर्ष को सम्मान देने आए हैं। यह मिलन सृष्टि की शक्ति और प्रकृति का है। फाग उत्सव सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि हमारे आपसी प्रेम और का है। जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। आज की नारी अब अबला नहीं, बल्कि सफलता का दूसरा नाम है। हमारी आज की यह सांस्कृतिक संध्या इसी शक्ति और संस्कृति को समर्पित है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर (म.प्र.) की महापौर, श्रीमती संगीता सुषील तिवारी ने कहा कि- अंतराश्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएॅं केवल एक दिन का विषय नहीं है। हमें अपने वैदिक काल की महिलाओं का स्मरण करना चाहिए कि वो परिवार, युद्ध, यज्ञ एवं गुरूकुल का भी संचालन करती थी। आवष्यकता है महिला अपने में समाहित शक्तियों को प्रस्फुटित करे। क्योंकि आज समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता से अवगत कराना भी महिला का परम उद्देष्य है। आज का यह कार्यक्रम निष्यचय ही रंगों के साथ सामाजिक समरसता का समन्वय है। सागर (म.प्र.) की समाजसेविका, श्रीमती षिल्पी भार्गव ने इस रंगारंग कार्यक्रम के लिए डाॅ. प्रतिभा तिवारी जी को बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने ही चाहिए जिससे महिला अपने लिए भी कुछ समय निकाल सके और जीवन की अनुभूतियों का आनंद ले सके। स्वच्छता अभियान की ब्राण्ड अम्बेषडर समाजसेविका, श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि- होली जैसा पर्व और विष्व महिला दिवस दोनों ने ही आज के कार्यक्रम के महत्तव को और सुंदरता प्रदान की हैं। क्योंकि सभी महिलाएॅं आनंदित होकर सही मायने में महिला दिवस और फाग उत्सव का आनंद ले रहीं हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के संयोजक अल्पेष शर्मा जी रहे। नृतय नाटिका की प्रस्तुति राधा एवं कृष्ण के रूप में इंदौर से पधारे पंकज चैहान और षिवानी चैहान ने दी। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमति सुमन तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अंतिमा शर्मा और आभार ज्ञापन श्रीमति ज्योति गौतम के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अन्य गरिमामयी उपस्थिति- भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति आषा सिलाकारी, श्रीमति श्रीदेवी तिवारी, श्रीमति रेणु तिवारी, श्रीमति संगीता सिंह भदौरिया, डाॅ. ज्योति चैहान, श्रीमति जयोति मिश्रा, श्रीमति हेमा डेंगरे, श्रीमति नेहा दुबे, डाॅ. सुनीता दीक्षित, श्रीमति कल्पना श्रीवास्तव, श्रीमति रूची तिवारी, श्रीमति प्रज्ञा उपाध्याय, श्रीमति रेखा शुक्ला आदि नामचीन महिलाओं के साथ फाग उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


