ऑटो से बैटरी-स्टेपनी चोरी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, सामान बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

0

ऑटो से बैटरी-स्टेपनी चोरी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, सामान बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

सागर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ऑटो से बैटरी एवं स्टेपनी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया गया है।

घटना का विवरण
दिनांक 19.03.2026 की रात्रि में फरियादी कमलेश पिता दयाराम बंजारे, उम्र 36 वर्ष, निवासी नई गल्लामंडी खुरई रोड सागर ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की तरह ऑटो चलाकर रात करीब 10:30 बजे घर आया और ऑटो को घर के नीचे रोड पर खड़ा कर दिया। अगले दिन सुबह देखा तो ऑटो में लगी राईड कंपनी की बैटरी एवं स्टेपनी गायब थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

कानूनी कार्यवाही
रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप संदेही हन्नी उर्फ कल्लू पिता राजू चौरासिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामपुरा विजय टॉकीज चौराहा सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी एवं खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बैटरी एवं स्टेपनी, कुल कीमत लगभग ₹8,000/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम:
निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि राकेश भट्ट
आरक्षक दिनेश
आरक्षक सोमवीर
आरक्षक राहुल मोतीनगर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here