प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह राहुल भैया मंगलवार को सागर आएंगें
कांग्रेस बुंदेली रस्म (परंपरा) के अनुसार करेगी उनका स्वागत – महेश जाटव
सागर। मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे एवं चुरहट के लाडले विधायक अजय सिंह राहुल भैया मंगलवार 17 मार्च को सागर आ रहे हैं उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि उनका आगमन सुबह 10:30 बजे होगा एवं रात्रि विश्राम भी रहेगा अजय सिंह राहुल भैया वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे उनके घर भी जाएंगे एवं सभी कांग्रेस जनों से भी विशेष संयुक्त मुलाकात का उनका कार्यक्रम है जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी उनका बुंदेली परंपरा के अनुसार स्वागत करेगी जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि अजय सिंह राहुल भैया के आने से निश्चित तौर पर कांग्रेस में भी मजबूती आएगी वह सभी के लिए बहुत ही सहज सरल और सुलभ है।


