जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद

0

जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद

सागर। जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके तथा श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण :
दिनांक 17.03.2026 को फरियादी मोहम्मद बहाव पिता नवी मोहम्मद शाह उम्र 30 वर्ष निवासी शनिचरी वार्ड थाना गोपालगंज सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.03.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे वह अपने ऑटो से सवारी लेकर बाघराज मंदिर पहुंचा था। सवारी उतारते समय आरोपी सुनील साहू निवासी तिली गांव उसके पास आया और शराब पीने के लिए ₹100 की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अचानक चाकू से फरियादी के बाएं सीने पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई एवं रक्तस्राव होने लगा।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 296(ए), 119(1) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई :
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सतत निगरानी की गई, जिसके फलस्वरूप आरोपी सुनील पिता दौलत साहू उम्र 34 वर्ष निवासी देसाई बगीचा, गोपालगंज सागर को शीघ्र ही पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय योगदान :
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—
निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि सेलवेस्टर पन्ना
प्रधान आरक्षक नदीम शेख
प्रधान आरक्षक बालकृष्ण चौबे
प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद
आरक्षक हरिशचंद्र
सागर पुलिस द्वारा आमजन को यह संदेश दिया गया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

*“सतर्क सागर पुलिस – सुरक्षित नागरिक*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here