सागर। कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था एवं जिलेवासियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवता में सुधार, चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य अमले की मुस्तैदी के लिए लगातार का कार्य किया जा रहा है। इसी संबंध में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी बण्डा श्री रवीश श्रीवास्तव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। एनआरसी के निरीक्षण में पाया गया कि एनआरसी में कोई भी महिला एवं शिशु नहीं थे। प्री एवं पोस्ट डिलिवरी वार्डो में जाकर महिलाओं से बात की एवं उनकी समस्याओं को सुना गया। अनुविभागीय अधिकारी बण्डा ने बताया कि सिविल अस्पताल बण्डा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये डॉक्टर्स एवं स्टाफ कर्मचारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कलेक्टर को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
यह डॉक्टर और स्टाफ पाया गया अनुपस्थित
डॉ. अंशुल नेमा डॉक्टर एनेस्थी, डॉ. प्रदीप सरवैया डॉक्टर पी.जी.एम.ओ., डॉ. मानवेन्द्र सिंह एमओ, डॉ. हुडा निसार एम.ओ, डॉ मनीष जैन ए.एम.ओ. आरबीएसके, मिस सेम रजक एन.ओ., मिस किरन पटैल एन.ओ., मिस. कुसुम अहिरवार एल.एच.व्ही., सुचिता साहू फार्मासिस्ट, हर्षवर्धन लेब टेक्नीशियन, श्री संतोष पटेल फीजियो., नीता वर्मा एनओ, अनुप्रिया दुबे एएनएम, प्रीति साहू एएनएम, श्री हेमंत चौरसिया फार्मासिस्ट आरबीएसके, संध्या यादव एएनएम, वंदना चौरसिया फार्मासिस्ट, नेहा पाण्डेय आरबीएसके फार्मासिस्ट, श्री खलीद खान काउसलर, फूलसींग गौंड पम्प अटेंडें, गनेश कुर्मी वार्डवाय


