सागर उत्सव समिति: श्री राम नवमी पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा की तैयारियो को लेकर हुई बैठक

उत्सव समिति श्री राम नवमी पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा की तैयारियो को लेकर हुई बैठक

सागर। 27 मार्च को श्रीराम नवमी महामहोसव की तैयारियो को लेकर उत्सव समिति सागर के तत्वाधान मे सर्व समाज के अध्यक्ष एवं धर्म प्रेमी बन्धुओ एवं मातृ शक्ति की एक बृहद बैठक रविवार समय शाम 4 बजे से दत्त मंदिर लक्ष्मी पुरा चंमपाबाग मे आयोजित की गई सर्व प्रथम भगवान श्री राम राजा सरकार के चित्र पट पर माल्यार्पण कर सभी को तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं सर्व सम्मति से उत्सव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष डोलू साहू वा सचिव संतोष ठाकुर नियुक्त किए गए सभी ने जोरदार करतल ध्वनि से स्वागत किया तत्पश्चात समिति संरक्षक डॉ अनिल तिवारी ने कहा श्री राम नवमी महामहोसव पर लगातार 16 वर्षो से एतिहासिक निकल रही पालकी यात्रा एवं विशाल शोभा यात्रा की गूंज पुरे बुन्देलखण्ड मे पहचान बन गई है जिसमे सर्व समाज के अपने अपने इष्ट भगवान की झाकियो के साथ यह चल समारोह अनुशासन के साथ निकलता है इसे ओर भव्य दिव्य बनाने मे सभी अपना पूणतः योगदान देकर सफल बनाए।
निगमध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा की पालकी यात्रा में संतसिरोमणि रविदास महाराज की झांकी पालकी यात्रा में सम्मलित रहेगी। हम सभी बढ़ चढ़ कर इसमें सहभागिता करेंगे।
समिति संस्थापक डॉ उमेश सराफ ने कहा महाप्रभु श्री रामचंद्र जी की पालकी यात्रा जिसमे महाप्रभु विराजमान रहते हे ओर बडी मनमोहक झाकियो के साथ पूरा शहर राम मय हो जाता जिसमे पूरा शहर प्रत्येक समाज का हमे भरपूर सहयोग मिलता है सभी धर्म प्रेमी जनो के आपार सहयोग से यह आयोजन होता है
महेंद्र सक्सेना ने कहा सभी समाज जन बढ़चढ कर भागिदारी करे ऐसा मेरा प्रयास होगा।
टिंकल सैनी ने कहा सैनी समाज श्री राम राजा सरकार के महामहोसव मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होगी। संचालन पं यशोवर्धन चौबे ने किया। आभार प्रभव सोनी, निक्की गुप्ता ने माना बैठक को संबोधित करने वालो मे पं अनिल दुबे, पप्पू तिवारी, सिंटू कटारे, पंकज मुखारया, अर्चना सोनी, गौरी ठाकुर, श्रद्धा तिवारी, गजेंद्र ठाकुर, नंदनी सोनी, मनीषा ताम्रकार, जस्सी सरदार, पुष्पेंद्र यादव, मधुर पुरोहित, आशीष ज्योतिषी, विक्रम राजपूत आदि ने विचार रखे। बैठक में उपस्थित सुनील जैन, संजय सैनी, अंकित दीक्षित, अमित चौरसिया, टिंकू केशरवानी, कमल चौरसिया, रविंद्र अवस्थी, दीपक पौराणिक, अरूण दुबे, राजेश पंडित, मनोज शुक्ला, कल्लू प्रजापति, संदीप तिवारी, संजय सेलट, अनिल सैनी जयदीप दुबे, विजय सोनी, राकेश चौबे, बाटू दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र रिक्षारिया, रामावतार शुक्ला सहित सभी समाज के गणमान्य जन एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here