सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट, CRF फंड के तहत सड़कों की कनेक्टिविटी के लिए सौंपा प्रस्ताव

सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट, CRF फंड के तहत सड़कों की कनेक्टिविटी के लिए सौंपा प्रस्ताव

सागर। सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने क्षेत्र के विकास के लिए दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने सागर लोकसभा क्षेत्र की आंतरिक सड़कों को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से जोड़ने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए CRF (Central Road Fund) फंड के अंतर्गत प्रस्ताव सौंपे।

डॉ. वानखेड़े ने बताया कि क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर मुख्य सड़कों से आंतरिक सड़कों का संपर्क नहीं है। इस संबंध में उन्होंने नई सड़कों के निर्माण और मौजूदा सड़कों के सुधार की आवश्यकता जताई, जिससे आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके। मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here