सागर : तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने जनसुनवाई में लगाई गुहार,25 साल का रिश्ता टूटा

0

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने जनसुनवाई में लगाई गुहार,25 साल का रिश्ता टूटा
सागर। जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सानोधा थाना क्षेत्र के आमोदा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत प्रशासन से की है।
पीड़ित सुनील अहिरवार के मुताबिक उनकी शादी को करीब 25 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही 28 वर्षीय युवक परसोत्तम लोधी उनकी पत्नी दीपा अहिरवार को अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से महिला का कोई पता नहीं चल सका है।
सुनील का कहना है कि इस घटना से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपनी मां के बिना बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सानोधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
न्याय की आस में वह कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन से जल्द से जल्द पत्नी को तलाशने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की।
यह मामला सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में रिश्तों और भरोसे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here