रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए – मंत्री प्रहलाद पटेल
सागर। वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए एवं व्यक्ति अपनी पहचान खुद बनाता है। उक्त विचार पंचायत ग्रामीण विकास एवं आवास श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई के जन्म जयंती के अवसर पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि 168वीं पुण्यतिथि पर आज हम सभी एकत्र हुए 27 वर्ष की उम्र में अग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश के लिए बलिदान दिया। रानी अवंती बाई से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उनके आचरण का अनुसरण करना ही रानी अवंती बाई के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इतिहास को जानना, समझना, मनन करना अति आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि लोधी समाज पर हमें गर्व है। आज हम सब एक संकल्प लें कि अपने परिवार की बहू बेटियों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि 200वीं जन्म जयंती पर लोधी समाज का एक-एक व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहेगा स्थान आप सभी तय करना।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जो भी आप पर विश्वास करता है उसकी चुनौती को आप स्वीकार करें और उसकी चुनौती को दूर करें। शंकर शाह रघुनाथ शाह गौड राजा थे इन्होंने भी अपनी समाज के लिए बलिदान दिया। रानी अवंती बाई की जन्म तिथि हम सबको मालूम है लेकिन बलिदान की तिथि किसी को नहीं मालूम। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बलिदान की परंपरा को जो सम्मान देते हैं वह आगे बढ़ते हैं ईमानदार सहयोगी का हमेशा साथ रहे और उनका अनुसरण करें।
बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सागर की धरती पर यह आयोजन हो रहा है। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के पद चिन्हों पर चले और उनके आदर्श को ग्रहण करें। इस अवसर पर श्री तरवर सिंह लोधी , श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी, श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, श्री मिहीलाल अहिरवार, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, श्री तृप्ति बाबू सिंह, श्री सर्वजीत सिंह, ज्योति पटेल, श्री वैभव सिंह कुकरेले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।
मंत्री श्री पटेल ने रानी अवंती बाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए
पंचायत ग्रामीण विकास एवं आवास श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने सागर में मकरोनिया स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।


