कलेक्टर के निर्देश पर छापा: होटल-भोजनालयों में पकड़ा गया घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, 17 सिलेंडर जब्त

0

कलेक्टर के निर्देश पर छापा: होटल-भोजनालयों में पकड़ा गया घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, 17 सिलेंडर जब्त

सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी खुरई श्री मनोज चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों में गोविंद भोजनालय, महावीर भोजनालय, बीकानेर स्वीट्स, भाग्योदय चाट, मिलन होटल, उपसरपंच चाय, घनश्याम चाय, जैन टी स्टाल सहित कुल 8 प्रतिष्ठानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्ती की कार्रवाई की गई।
एसडीएम श्री मनोज चौरसिया ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देश पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एवं कालाबाजारी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी। जब्ती कार्रवाई टीम में सुरेश कुमार सोनी नायब तहसीलदार, विकास दुबे (खाद्य विभाग), प्रधान आरक्षक जोगेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक गोपाल वंशीवाल एवं पटवारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here