सागर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग को बढावा देने एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समस्त भर्ती होने वाले पुलिस कर्मियों में संप्रेषित करने मध्य प्रदेश पुलिस की विभिन्न प्रशिक्षण इकाईयों के द्वारा अपने आस पास के ग्रामों को गोद लिया गया है।

इस पहल के माध्यम से प्रत्येक शनिवार/रविवार ग्रामों में सामुदायिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम आयोजित कराये जाते है जिसके अंतर्गत विभिन्न सामाज एवं जनउपयोगी कार्यक्रम जिनमें स्वच्छता अभियान स्वास्थ्य शिविर विभिन्न कृषि उपयोगी कार्यशाला विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम इत्यादी कार्य संपादित कराये जाकर पुलिस और समाज के बीच सामंजस्य एवं विश्वास स्थापित किया जा रहा है । इसी तारतम्य में पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर द्वारा गोद लिये गांवों में चलाये जा रहे सामुदायिक कार्यक्रमों की श्रंखला में आज दिनांक 6.03.2026 को ग्राम डूंगासरा में 15 वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के प्रशिक्षु एवं पीटीएस स्टाफ तथा आपस फाउण्डेशन के प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वाधान से महिला रोगों संबंधी स्वास्थ शिविर का आयोजन किया ।

कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस अधीक्षक श्रीमति लवली सोनी द्वारा महिला संबधी समस्याओं के विषय में महिलाओं एवं बच्चियों को किन किन समस्याओं का सामना करना पडता है एवं उनके बचाव हेतु क्या क्या उपाय सरकार के द्वारा किये जा रहें है के विषय में जानकारी दी उसके उपरांंत आपस फाउण्डैशन की प्रतिनिधि श्रीमति प्रति सिंह के द्वारा स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ जानवी मुखारया के परिचय उपरांत महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रारंभ किया गया शिविर का आयोजन ग्राम के आगनवाडी भवन में किया गया जिसमें आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति कलि ठाकुर एवं रीनू चौबे एवं सहायिका सीता अहिरवार के सहयोग से ग्राम की 70 महिलाओं एवं बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उचित परामर्श दिया गया एवं सेनेटरी पेड वितरित किये गये कार्यक्रम दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया एवं आपस एनजीओ सगंठन के प्रतिनिधि के साथ प्रशिक्षुओं एवं पीटीएस स्टाफ के द्वारा ग्राम भ्रमण किया गया जिसमें स्कूल के आसपास साफसफाई एवं अधिक गहरे गढढों को भरने हेतु योजना बनाई जाकर स्कूल प्रशासन एवं पंचायत सदस्यों को अवगत कराया गया साथ ही अगले भ्रमण हेतु कार्यक्रम की योजना तैयार की गई । पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की टीम में अफरोज खान निरीक्षक, श्रीमती रूपाली पाण्डये निरीक्षक, श्रीमती मिनी पाठक उनि, राकेश कन्नोजिया सउनि, आर सोबरन एवं आंनद उपस्थित रहे ।


