सागर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, यात्री प्रतीक्षालय में मिला युवक का शव

सागर में बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में युवक का शव मिलने से हड़कंप

सागर । शहर में राहतगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र की घटना; मृतक की पहचान कसाई मंडी निवासी सुमित पिता अरविंदर झा के रूप में, पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच

मध्य प्रदेश के सागर शहर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब राहतगढ़ बस स्टैंड इलाके के यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह लोगों की नजर जब युवक पर पड़ी तो आसपास के क्षेत्र में तुरंत हलचल मच गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार यह मामला सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राहतगढ़ बस स्टैंड इलाके का है, जहां यात्रियों के लिए बने प्रतीक्षालय में युवक मृत अवस्था में पाया गया। अचानक शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित पिता अरविंद झा (उम्र 34 वर्ष) निवासी कसाई मंडी के रूप में हुई है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here