एमपी ट्रांसको में नई पहल : सबस्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई तक कार्य करने वाला मैन लिफ्टर इन-हाउस डिज़ाइन व निर्मित

0
एमपी ट्रांसको में नई पहल : सबस्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई तक कार्य करने वाला मैन लिफ्टर इन-हाउस डिज़ाइन व निर्मित
सागर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने पारेषण कार्यों में नवाचार और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एमपी ट्रांसको सागर के अंतर्गत टीकमगढ़ डिवीज़न द्वारा सबस्टेशनों में मेंटेनेंस कार्यों के लिए 36 फीट तक ऊँचाई पर काम करने में सक्षम एक मैन लिफ्टर का सफलतापूर्वक डिज़ाइन एवं निर्माण इन-हाउस किया गया है।
यह अभिनव मैन लिफ्टर विशेष रूप से सबस्टेशनों में स्थापित ऊँचाई पर स्थित उपकरणों के सुरक्षित, कुशल और समयबद्ध रखरखाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस उपकरण की सहायता से मेंटेनेंस स्टाफ अब ऊँचे स्ट्रक्चर, इंसुलेटर, बस बार तथा अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों तक आसानी से पहुँच सकता है। इससे स्कैफोल्डिंग या लेडर के उपयोग की आवश्यकता काफी कम हो जाएगी, जिससे जोखिम और श्रम दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी।
 मात्र 39 हजार मे तैयार
 सबस्टेशन में ही उपलब्ध स्क्रैप मैटेरियल और बाहर से न्यूनतम सामग्री खरीद कर इस लिफ्टर को तैयार किया गया है। बाजार में इस लिफ्टर की कीमत ढाई लाख रुपए से प्रारंभ होती है पर इसे सिर्फ 39000 रूपये में इन हाउस ही तैयार कर लिया गया।
इनका रहा योगदान
 इन हाउस लिफ्टर तैयार करने में सागर के अधीक्षण अभियंता श्री एम वाय मंसूरीके मार्गदर्शन में टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता श्री आर पी कान्यकुब्ज,सहायक अभियंता श्री जी पी राय
का उल्लेखनीय योगदान रहा।
 मेंटेनेंस की दक्षता में होगी बढ़ोतरी
यह नवाचार कार्यस्थल की सुरक्षा को बढाने के साथ , मेंटेनेंस कार्यों की दक्षता में सुधार करेगा तथा मरम्मत के दौरान होने वाले डाउनटाइम को भी कम करेगा। स्थानीय स्तर पर डिज़ाइन कर तैयार किया गया यह मैन लिफ्टर एमपी ट्रांसको की इन-हाउस नवाचार क्षमता का उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here