संकल्प से समाधान अभियान में जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं – कलेक्टर संदीप जी आर

0
संकल्प से समाधान अभियान में जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं – कलेक्टर संदीप जी आर
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा है कि संकल्प से समाधान अभियान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों को आगे बढ़कर सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिलाएं। जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक भी करें। गरीब व वंचित लोगों की मदद व सहायता में ही सार्थकता निहित है। संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर लगे शिविरों में प्राप्त आवेदनों और निराकरण की जानकारी प्राप्त कर द्वितीय चरण में क्लस्टरवार शिविर आयोजन के तहत कार्ययोजना मुताबिक अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान अधिकतम आवेदन प्राप्त कर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान में चिन्हांकित विभागों की 106 सेवाओं का लाभ आम जनता को अभियान मोड में प्रदान करें। समानांतर रूप से आवेदन प्राप्ति के साथ ही निराकरण भी सुनिश्चित हो। स्थानीय निकायवार बेहतर उपलब्धि का प्रयास किया जाए। प्रत्येक विभाग व कार्यालयों में प्राप्त आवेदन व इनके निराकरण की स्थिति का भी अनिवार्य रूप से शासन के पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here