अवकाश के दिनों में करों की राशि जमा करने नगर निगम के काउंटर खुले रहेंगे

अवकाश के दिनों में करों की राशि जमा करने नगर निगम के काउंटर खुले रहेंगे
सागर। नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व 31 मार्च तक नगर निगम के संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया एवं कचरा प्रबंधन शुल्क सहित अन्य करों की राशि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश के दिनों में भी जमा की जा सकेगी।
नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए निगम के सभी काउंटर खुले रखे जाएंगे, जिससे करदाताओं को करों की राशि जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व अपने बकाया करों की राशि नगर निगम के काउंटरों पर जमा कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here