मकरोनिया नपा में एसडीएम और सीएमओं की बड़ी बैठक: पीएम आवास योजना की पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश

मकरोनिया नपा में एसडीएम और सीएमओं की बड़ी बैठक: पीएम आवास योजना की पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश

Ad 1

सागर | कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभागार में प्रशासनिक कसावट देखने को मिली। एसडीएम अमन मिश्रा ने तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा की उपस्थिति में सभी पटवारियों और वार्ड प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक का मुख्य केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना रही। एसडीएम ने स्पष्ट लहजे में निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत जितनी भी पेंडेंसी (लंबित कार्य) है, उसे तत्काल पूर्ण किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैदानी अमला यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
मुख्य निर्देश:
* आवास सॉफ्ट और किश्तों से जुड़ी पेंडेंसी को समय सीमा में खत्म करें।
* वार्ड प्रभारी और पटवारी आपसी समन्वय से पात्र लोगों की सूची अपडेट करें।
* मकरोनिया क्षेत्र में आवास निर्माण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here