कलेक्टर के निर्देश पर सागर में बड़ी कार्रवाई, अवैध भंडारण से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

0

कलेक्टर के निर्देश पर सागर में बड़ी कार्रवाई, अवैध भंडारण से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सागर। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सागर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आम जनता के हक का  ईंधन बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं।  घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों और अवैध भंडारण करने वालों पर तत्काल एफआईआर (FIR) और दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

उपभोक्ताओं की सुरक्षा

जिले के लगभग 6,68,382 उपभोक्ताओं को समय पर और सही दाम में सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।जिले की सभी 47 गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की नियमित जांच हो।

कालाबाजारी पर ज़ीरो टॉलरेंस

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होटलों, ढाबों या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करना कानूनी अपराध है। इससे न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहद खतरनाक है। कलेक्टर ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को उनके हक की गैस सुलभता से मिले, इसमें बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।  **प्रशासन की अपील**प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध रिफिलिंग या ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचने की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय प्रशासन या खाद्य विभाग को सूचित करें।

सागर। कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देशानुसार एलपीजी गैस की सप्लाई आपूर्ति निरंतर बनी रहे इसके लिए कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही   करने के निर्देश दिए गए थे इसी परिपेक्ष में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा चितौरा हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही की गई इस कार्यवाही में 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त किए गए। कार्रवाई में तहसीलदार श्री राहुल गौड कनिष्ठ जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री निशांत पांडे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here