महावीर जयंती: कल यानी सोमवार को रहेगा जिले में सार्वजनिक अवकाश, कलेक्टर ने किए आदेश जारी

महावीर जयंती: कल यानी सोमवार को रहेगा जिले में सार्वजनिक अवकाश, कलेक्टर ने किए आदेश जारी

Ad 1

सागर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. द्वारा रविवार को एक आदेश जारी कर महावीर जयंती के अवसर पर घोषित अवकाश की तिथि में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। नए आदेश के अनुसार, अब पूरे सागर जिले में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

प्रमुख बिंदु:
तिथि में परिवर्तन: पहले यह अवकाश 31 मार्च (मंगलवार) के लिए प्रस्तावित था, जिसे अब स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए बदलकर 30 मार्च (सोमवार) कर दिया गया है।
मंगलवार को खुलेंगे कार्यालय: आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी सरकारी कार्यालय एवं संस्थाएं सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी।
तत्काल प्रभाव: यह आदेश कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रशासनिक निर्णय:
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के पत्र के परिप्रेक्ष्य में, कलेक्टर सागर ने स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में यह आंशिक संशोधन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here