नगर पालिका परिषद खुरई का स्वच्छता और नवाचार की ओर एक और कदम
सागर। खुरई नगर पालिका परिषद ने नवाचार में एक और कदम बढ़ाया है,इसके तहत् अनुपयोगी एवं पुराने टायर,लकड़ी और प्लाई के टुकड़ों का उपयोग कर कुर्सियां एवं आकर्षक साज-सज्जा के सामान तैयार किए जा रहे हैं,इस पहल के माध्यम से कबाड़ को उपयोगी बनाकर स्वच्छता,पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
दरअसल खुरई नगर पालिका अपने अनोखे और पर्यावरणीय नवाचारों से हमेशा ही सुर्खियों में रहता है,चाहे वो मंदिरों से निकलने वाले फूल मालाओं पत्तियों पूजन सामग्री से हर्बल गुलाल बनाना हो,वृक्षारोपण में अनुकरणीय परिणाम हासिल करना हो या फिर संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत आयोजित किए गए विशेष शिवरों की श्रृंखला हो खुरई नगर पालिका हमेशा ही बेहतर क्रियान्वयन करती आई है,आज इसी क्रम में स्वच्छता पर्यावरण और स्वच्छ सुन्दर और स्वस्थ खुरई की अवधारणा के साथ एक नवीन और नया नवाचार पर कार्य प्रारंभ किया है,नगर पालिका की आईईसी टीम समन्वयक *श्री अरूण नागौर* ने बताया कि नागरिकों द्वारा कबाड़ में फेंके गए लकड़ी प्लाई प्लास्टिक के टुकड़ों,पुराने टायरों,और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं जैसे लेदर, रेगजीन,कपड़ों लोहे के टुकड़ों को एकत्रित कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाया जा रहा है,इन सामग्रियों को व्यवस्थित साफ सफाई करवाते हुए चेयर,कुर्सी,बेंच स्टूल आदि बनाए जा रहे हैं,कबाड़ को पुनः उपयोगी बनाया जा रहा है,साथ इन पुनः निर्मित सामग्री को स्कूली बच्चों के समक्ष प्रदर्शित भी किया जाएगा जिससे बच्चों के मन में भी कबाड़ एवं अनुपयोगी वस्तुओं को पुनः उपयोगी बनाने की दिशा में जागरूक किया जा सके।
सीएमओ श्री राजेश मेहतेले एवं उपयंत्री श्री शैलेंद्र सिंह* ने इस नवाचार के बेहतरी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं,साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षक *श्री नीतेश श्रीवास्तव* ने इस अभिनव पहल में अन्य स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के नवाचारों से समाज में स्वच्छता पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है,स्वच्छता के प्रति लोग सजग और जिम्मेदार बनते हैं और कचरे का पुनः चक्रण करने के विचार उत्पन्न होते हैं,जिससे स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ खुरई के संकल्प को गति प्रदान करते हैं।


