ताम्रकार मल्टीस्पेशलिटी होम्यो क्लीनिक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ

ताम्रकार मल्टीस्पेशलिटी होम्यो क्लीनिक में
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ

सागर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ताम्रकार मल्टीस्पेशलिटी होम्यो क्लीनिक द्वारा बदतूमा आदिवासी महिला छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सागर नगर की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन, श्रीमती कविता लारिया , दीदी मेघा दुबे पार्षद इतवारी वार्ड एवं छात्रावास अधीक्षक स्वाति शांडिल्य मैडम, श्रीमती कुंदा रोहित अधीक्षक , सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

शिविर के दौरान डॉ. शिल्पा ताम्रकार ने छात्रावास में निवासरत छात्राओं एवं बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ समाधान किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. अतुल ताम्रकार ने सभी अतिथियों, छात्रावास प्रशासन एवं उपस्थित छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ताम्रकार होम्यो क्लीनिक के माध्यम से शहर के विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं एवं महिलाएं लाभान्वित हो सकें। यह शिविर महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here