सागर: कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जली, षड्यंत्र की आशंका जताई गई

0

सागर-दमोह रोड पर दर्दनाक हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत

सागर/सानौधा। शनिवार तड़के सागर-दमोह मार्ग पर चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सुबह करीब 5 बजे एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही पलों में पूरी तरह जलने लगी। इस दर्दनाक घटना में गढ़ाकोटा के जाने-माने चिकित्सक डॉ. नीलेश पटेल की पत्नी सीमा पटेल की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. नीलेश पटेल अपनी पत्नी का इलाज कराने सागर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में गैस किट लगी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई और कार देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई।


हादसे के वक्त कार में सवार डॉ. पटेल और दो अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन सीमा पटेल अंदर ही फंस गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल सका और पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने और बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस मामले में मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और साजिश की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी साजिश की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here