औद्योगिक क्षेत्र आई आई डी बीना में कार्यकारी संचालक क्षेत्रीय कार्यालय सागर की अध्यक्षता में आज उद्योगपतियों के साथ बैठक संपन्न 

0
औद्योगिक क्षेत्र आई आई डी बीना में कार्यकारी संचालक क्षेत्रीय कार्यालय सागर की अध्यक्षता में आज उद्योगपतियों के साथ बैठक संपन्न 
सागर। एम पी आई डी सी क्षेत्रीय कार्यालय सागर के औद्योगिक क्षेत्र आई आई डी बीना में कार्यकारी संचालक क्षेत्रीय कार्यालय सागर की अध्यक्षता में आज उद्योगपतियों के साथ बैठक का आयोजन वर्तमान में जारी गैस परिवहन के वैश्विक संकट के दृष्टिगत की गई। बैठक में उपस्थित अधिकांश उद्योगपतियों ने अवगत कराया कि उनके द्वारा एल पी जी का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
ज्योति फूड प्रोडक्ट द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा एल पी जी के स्थान पर अन्य ईंधन डीजल का प्रयोग किया जा रहा है । आर बी एग्रो फूड प्रोडक्ट लिमिटेड द्वारा कैंटीन में एल पी जी उपयोग की जानकारी दी गई।उन्हें वर्तमान में अन्य ईंधन उपयोग की सलाह कार्यकारी संचालक श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा द्वारा दी गई।
उद्योगपतियों ने औद्योगिक क्षेत्र की सफाई ,स्ट्रीट लाइट एवं नाली की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकारी संचालक एम पी आई डी सी क्षेत्रीय कार्यालय सागर द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को अधोसंरचना विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने एवं आवश्यकतानुसार कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में एस एस संधू मुख्य महाप्रबंधक, पी के उपाध्याय प्रबंधक,आर बी एग्रो फूड प्रोडक्ट लिमिटेड ,विजय श्री इंडस्ट्रियल गैस,डीबी 99 ,प्रीतम स्टील,,ज्योति फूड,समेत अनेक उद्योगों के उद्योगपति एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here