सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 के जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

0

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 के जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

सागर। जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र भापेल गाँव के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मोतीनगर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सउनि अखिलेश झारखड़िया एवं पायलेट अजय पवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी,जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here