गंगा आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने सागर को स्वच्छता में अव्वल बनाने की शपथ ली

गंगा आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने सागर को स्वच्छता में अव्वल बनाने की शपथ ली

गंगा आरती में स्वच्छोतस्व-स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया

सागर। लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती के सांस्कृतिक आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सागर को स्वच्छता में अव्वल बनाने की शपथ ली गई।गंगा आरती में उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच स्वच्छोतस्व- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 सागर को अग्रणी बनाने हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया। प्रत्येक सोमवार को झील किनारे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण गंगा आरती में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। महिलायें अपने नन्हे बच्चों को गोद में उठायें भक्ति के साथ गंगा आरती में शामिल हो रहीं हैं।

सागर शहर की ऐतिहासिक पहचान लाखा बंजारा झील को स्वच्छ, सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में झील के किनारे चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त द्वारा प्रारम्भ कराई गई गंगा आरती का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा है । स्वच्छता के साथ भक्ति प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रति सोमवार आयोजित होने वाली इस गंगा आरती में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

गंगा आरती में नागरिक बन सकते हैं मुख्य यजमान

लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here