देवरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, तस्कर से 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया

भूपेंद्र सिंह- देवरी कलां। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार 11 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मीरा ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार दो व्यक्तियों में से एक आरोपी भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके बैग से 3 किलो 360 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा और अन्य सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया है।
आरोपी

जसमत पिता स्व. सुम्मेर सिंह कुचबंदिया (40 वर्ष) – गिरफ्तार विष्णु उर्फ कुक्कर उर्फ अर्जुन पिता राजकुमार कुचबंदिया निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास, नई गल्ला मंडी मोतीनगर सागर – फरार
टीम में शामिल।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिराम मानकर, उपनिरीक्षक भागचंद उइके, आरक्षक राजीव, जसवंत, अजय और पूरन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इनका कहना हैं- थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here