निगमायुक्त के निर्देशानुसार डेयरी संचालकों को भूखण्ड आवंटन की कार्रवाई प्रारंभ
रजिस्ट्री एवं टोकन राशि जमा करने वाले डेयरी मालिक 3 दिवस में दस्तावेज जमा करें
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के डेयरी संचालकों को भूखण्ड आवंटन की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पूर्व में डेयरी परियोजना विस्थापन स्थल रतौना/हफसिली में डेयरी संचालन हेतु भूखंण्डों का आवंटन किया गया था जिसकी कुछ डेयरी मालिकों ने भूखंण्ड आवंटन उपरांत रजिस्ट्री भी करा ली थी तथा कुछ डेयरी मालिकों ने मात्र टोकन राशि नगर निगम कार्यालय में जमा कराई थी। टोकन राशि जमा करने वाले डेयरी मालिकों को भूखंण्ड आवंटन होना शेष है।
अतः भूखंण्ड आवंटन होने उपरांत रजिस्ट्री कराने वाले डेयरी मालिक एवं टोकन राशि जमा करने वाले डेयरी मालिक 03 दिवस में मय दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में संपर्क करें ताकि नगर निगम स्तर से आवश्यक कार्यवाही कर भूखंण्ड आवंटन किये जाने हेतु सूची तैयार की जा सके।


