सागर। जैन संत सुधा सागर महराज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट अपलोड करने वाले के खिलाफ नरयावली थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी शैलेन्द्र पिता पचम लाल जैन निवासी ग्राम नरयावली ने थाना में आकर एक लिखित आवेदन पत्र जगतपूज्य निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महराज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अर्नगल आपत्ति जनक पोस्ट अपलोड करने के संबंध में प्रस्तुत किया।
जिसके आधार पर आरोपी आरोपी विकाश पिता विजय कुमार जैन निवासी रहली के विरूद धारा 29, 17 (1) के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया। आवेेदन में फरियादी ने बताया कि मैं ईशुरवारा तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री पद पर हू कि हमारे जैन समाज के प्रचार प्रसार के कई व्हाटसप एफ ग्रुप बने है जिनमें सागर जिले एवं देश भर के जैन समाज के लोग जुड़े हैं। 12 जनवरी 26 के सुबह करीब 7:24 को मोबाइल नम्बर 7974004290 के धारक ने जैन समाज के सुधा सागर जी महराज के विरुद्ध गु्रप पर अपलोट की गई है। जिसमें महराज जी के पूर्व के नाम जयकुमार ईशुरवारा के नाम से आपत्ति जनक पोस्ट की गई। जिससे हम सभी जैन समाज के लोगों की धार्मिक भावनाये आहत हुई है। उक्त पोस्ट अपलोड करने वाले का नाम पता करने पता चला कि उक्त व्यक्ति का नाम विकाश जैन पिता विजय जैन निवासी रहली का है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी रहली निवासी विकाश पिता विजय जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


