स्वच्छता अपनाते हुए प्रत्येक छात्रा अपने परिवार का प्रतिनिधित्व कर सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल बनाने में सहयोगी बने: निगमायुक्त

स्वच्छता अपनाते हुए प्रत्येक छात्रा अपने परिवार का प्रतिनिधित्व कर सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल बनाने में सहयोगी बने: निगमायुक्त

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने छात्राओं को सम्बोधित कर शिक्षा और स्वच्छता में अपना 100% देने हेतु प्रोत्साहित किया

सागर। डिग्री कॉलेज में आयोजित 6 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने प्रेरक उद्बोधन देकर सभी को प्रोत्साहित किया। डिग्री कॉलेज में 12 हजार से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं इस प्रकार इतने ही परिवार इससे जुड़े हैं।छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की विद्यार्थी जीवन में पूरे मनोयोग से की गई पढ़ाई जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। खासकर कॉलेज की पढ़ाई वाले 4-5 वर्षों में किये गये अथक प्रयास जीवन को 100% बेहतर बनाते है। यही समय आपके जीवन की दिशा और दशा का निर्धारण करता है। समय प्रबंधन, अनुशासन, कठिन परिश्रम, समर्पण और सतत अभ्यास का जीवन में समायोजन ही सफलता के शिखर पर पहुंचने का रास्ता तय कराता हैं।

उन्होंने कहा की सभी बच्चे अपने-अपने पसंद के क्षेत्र में श्रेष्ठ होते हैं तो आप छात्राएँ भी स्वयं को खोजें की आप किस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकती हैं स्वयं की खोज आपको जीवन के लक्ष्य निर्धारण और सफल जीवन प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। समाज से हम बहुत कुछ लेते हैं इसलिए हमारा भी दायित्व बनता है की हम समाज को कुछ दें। ऐसे कार्य करें जिससे माता पिता गुरुजनों को गर्व महसूस हो।

उन्होंने कहा की जीवन में स्वच्छता का बड़ा महत्व है इसका सीधा असर हमारे सोचने समझने पर पड़ता है। आप सभी स्वयं स्वच्छता को गहराई से अपनाएं और अपने परिजनों, पड़ोसियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी साफ-सफाई रखने हेतु प्रेरित करें। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है आप सभी छात्राएँ इन गतिविधियों में शामिल हों। क्योंकि सभी सागर के एक एक परिवार का प्रतिनिधित्व करती हैं। नगर पालिक निगम व सागर स्मार्ट सिटी कार्यालयों और इनके द्वारा संचालित प्लांटो का भ्रमण करें इनकी कार्य पद्धिति को जाने, इससे बहुत कुछ सीखने मिलेगा। हो सकता है आप में से कुछ छात्राओं को इस क्षेत्र में ही अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा मिले।

उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को सुझाव देते हुए कहा की महाविद्यालय की सभी छात्राओं की स्क्रूटनी करायें और अलग-अलग विषय में इंट्रेस्टेड छात्राओं का ग्रुप तैयार कर उसके अनुरूप किताबी व व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करें। हम देखते है किसी छात्रा का रहन-सहन साफस्वच्छ दिखता है। यदि उनके घर पर जाकर देखें तो साफ-सफाई और व्यवस्थित घर मिलेगा, क्योंकि यह उनकी जीवन शैली है। उनके घर पर स्वच्छता का विशेष महत्त्व है। किसी छात्रा में खेल के गुण होंगे तो किसी में कला के गुण होंगे। कोई विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर दे सकती है तो कोई प्रशासनिक क्षेत्र में। इस प्रकार उनके पसंदीदा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ देने हेतु उन्हें सहयोग प्रदानकर सफलता की ओर बढ़ाये। सही मार्गदर्शन इनके जीवन को उचित दिशा देगा। ये सही वख्त पर सही निर्णय लेने में सक्षम बनेंगीं। क्योंकि एक बार समय निकलने के बाद दोबारा नहीं लौटता है। अंत में उन्होंने सभी छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की समझाईस देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here