सागर में खूनी संघर्ष, शादी समरोह में चले रॉड पत्थर एक कि मौत
सागर जिले के सिरौजा में शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर प्रदीप पांडे की हत्या कर दी। वहीं रचित पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


