सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया संयोजक अंशुल सिंह परिहार को पार्टी द्वारा ‘संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने अंशुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि “अंशुल सिंह परिहार लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संगठन ने उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ही यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंशुल संभाग में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बधाई देने वालों में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी, मंडल अध्यक्ष अमित वैशाखिया, प्रदेश सह-संयोजक प्रासुक जैन, सोशल मीडिया सह-प्रभारी जय सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री राहुल नामदेव एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


