सागर के गौरझामर में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, मरने से पहले पड़ोसियों पर लगाए आरोप
सागर के गौरझामर में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने स्वयं को आग लगाई थी। हालांकि पुलिस मृतक के आरोपों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शाहरुख पिता फरीद खान उम्र 26 साल निवासी गौरझामर 26 मार्च की रात आग से झुलसा था। जिसे गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात शाहरुख की मौत हो गई। घटनाक्रम की सूचना पर गौरझामर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप लगाया था घटना में मृत का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। जिसमें मृत शाहरुख कह रहा है कि मैं 15 दिन बाद घर आया। जहां जब्बार और उसके बेटे ने पकड़कर
आग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के आग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर वारदात की गई है। पुलिस बोली- युवक ने स्वयं को आग लगाई थी गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारुखी ने बताया कि युवक ने स्वयं को आग लगाई थी। लेकिन उसने कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें वह स्वयं को आग लगाते दिख रहा है। घटना 26 मार्च की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।


