पानी में डूबने से युवक की मौत, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल सहायता

0
पानी में डूबने से युवक की मौत, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल सहायता
सागर।  कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जनपद पंचायत खुरई अंतर्गत ग्राम कोहा (ग्राम पंचायत खेजरा इज्जत) में हुई दुखद घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोहा निवासी 37 वर्षीय विमल सौर (राजवंशी) की पानी में डूबने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सचिव श्री विपिन शर्मा द्वारा श्रम विभाग, मध्यप्रदेश की ई-संबल योजना के तहत मृतक के परिजनों को त्वरित राहत प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत मृतक की पत्नी श्रीमती द्रोपती सौर को पांच हजार रुपये की अग्रिम सहायता राशि दी गई है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि शासन के नियमानुसार अन्य देय सहायता भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here