शनीचरी में मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार,त्योहारों के चलते बढ़ाई गई निगरानी

0

शनीचरी में मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार,त्योहारों के चलते बढ़ाई गई निगरानी

सागर। सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनीचरी इलाके में एक मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना 16 मार्च की शाम करीब 7 बजे बसुरयाना मोहल्ला में हुई, जहां दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और घूरने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
पहले पक्ष के फरियादी इशरार खान पिता इरफान खान, निवासी शनीचरी ने शिकायत दर्ज कराई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू, लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें और उनके साथियों को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के समीर खान ने भी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पहले पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग किया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पकड़े गए यह चार आरोपी पूर्व से ही आपराधिक प्रवत्ति के हैं और विभिन्न थानों में इनपर मुक़दले दर्ज हैं, वहीं समीर आबकारी 34/2 के मामलें में शहर के ही मोतीनगर थाना पुलिस द्वारा फरार और एक हजार का इनामी बताया गया हैं वहीं इकबाल नामक व्यक्ति हालही में जिला बदल हुआ था।

– नासिर उर्फ नस्सु पिता कदीर खान शनिचरी –
– समीर खान निवासी मोतीनगर
– इकबाल खान पिता कदीर खान शनिचरी
– सोनू खान गोपालगंज

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here