बीटीआईआरटी के एनएसएस शिविर में स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश

बीटीआईआरटी के एनएसएस शिविर में स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश

Ad 1

गोद ग्राम बम्होरी बीका में सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
सागर। बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (BTIRT) सिरोंजा, सागर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गोद ग्राम बम्होरी बीका में सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सेवा और जागरूकता की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया।

प्रभात फेरी और योग से हुई दिन की शुरुआत

कार्यक्रम के प्रत्येक दिन का शुभारंभ प्रातः काल प्रभात फेरी के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने नारों और गीतों के माध्यम से ग्रामवासियों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग अभ्यास किया, जिसमें स्वास्थ्य और मानसिक शांति के महत्व को समझाया गया। अल्पाहार के उपरांत स्वयंसेवक दिन भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में जुट गए।
स्वच्छता अभियान और वरिष्ठों का मार्गदर्शन
शिविर के मुख्य आकर्षणों में से एक ‘स्वच्छता अभियान’ रहा। इस दौरान गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इस अभियान में सरपंच  मृगेन्द्र सिंह, आपस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत, रितु ठाकुर, श्रद्धा ठाकुर, भूपेन्द्र नामदेव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शेख शाहिद का सक्रिय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

संस्थान के अध्यक्ष संतोष जैन घड़ी, सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह, समर्थ जैन, धर्मेन्द्र पटेल तथा जिला संगठक आर.सी. प्रजापति ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सेवा भावना को सर्वोपरि बताया।

फायर सेफ्टी पर विशेष सत्र

सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत एसवीएन यूनिवर्सिटी (SVN University) के मनीष दुबे द्वारा ‘फायर सेफ्टी’ पर एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को आग लगने के कारणों, बचाव के तरीकों और आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर का संचालन पूर्णतः अनुशासन, सुरक्षा और जनसेवा की भावना के साथ किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here