14 साल से फरार उम्रकैदी ईद पर मां से मिलने आया, सागर पुलिस ने धर दबोचा

0

14 साल से फरार उम्रकैदी ईद पर मां से मिलने आया, सागर पुलिस ने धर दबोचा

सागर। लंबे समय से फरार चल रहे एक उम्रकैद के आरोपी को गोपालगंज थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। करीब 14 साल पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद वह जेल वापस नहीं लौटा था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी ईद के मौके पर अपनी मां से मिलने सागर पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस जानकारी के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2009 का है, जब कैंट थाना क्षेत्र में जयकुमार उर्फ पूरन अहिरवार की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में अब्दुल राशिद, अब्दुल जाहिद और एक महिला को आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
सजा काट रहा अब्दुल जाहिद वर्ष 2012 में सागर केंद्रीय जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी वह वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद जेल प्रशासन ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।
शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी ईद के मौके पर अपनी मां से मिलने सागर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शनिचरी क्षेत्र में घेराबंदी की और जैसे ही वह वहां पहुंचा, उसे पकड़ लिया गया।
गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि फरारी के दौरान आरोपी राजस्थान के जयपुर और अजमेर में छिपकर रह रहा था। पिछले तीन वर्षों से वह अजमेर में ठिकाना बनाए हुए था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे फरारी के दौरान के नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में शामिल उसका भाई अब्दुल राशिद भी पहले फरार हो चुका था। वह वर्ष 2011 में जिला अस्पताल से भाग निकला था, जिसे करीब 15 साल बाद पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया था।
लंबे समय बाद मिली इस सफलता को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here