सागर से ह्रदय विदारक मामला सामने आया, एक माँ ने चार बच्चियों को कुँए में फैंका, खुद लगाई फाँसी

0

सागर से ह्रदय विदारक मामला सामने आया, एक माँ ने चार बच्चियों को कुँए में फैंका, खुद लगाई फाँसी

सागर । जिले के केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। मामले की जानकारी गुरुवार दोपहर में सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है। महिला ने कथित रूप से बुधवार देर रात अपनी चारों बेटियों को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया।
मासूम बच्चियों में अंशिका (7 वर्ष),रक्षा (5 वर्ष), दीक्षा (3 वर्ष),मनीषा (5 माह) शामिल हैँ । बच्चियों को कुए में फेकने के बाद
महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था। घर में उसकी सास और ननद मौजूद थीं, जो उस समय सो रही थीं। उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी अभियान चलाया गया। अब तक तीन बच्चियों के शव कुएं से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांच माह की मासूम बच्ची मनीषा की तलाश जारी है।
तलाशी के लिए ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार प्रयास कर रही है।
तलाशी के लिए ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है महिला के मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है , जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी ।
इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। चार मासूम बच्चियों की मौत और महिला की आत्महत्या ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई यह सोचकर हैरान है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति रही होगी, जिसने मां को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here