सागर निवासी दंपति का गिरा पर्स सिहोरा चौकी प्रभारी की तत्परता से 10 मिनट में पर्स व उसमें रखे सोने चांदी के जेवर और रुपए खोज कर किये सुपुर्द, महिला बोली पुलिस देवदूत
सागर। एक और जहां बेईमानी को समाचार करने वाली खबरें आए दिन देखने को मिलती है तो वहीं आज मानवता वा ईमानदारी को दर्शाती एक खबर सामने आई है जहां रंजना पति निरंजन करोसिया उम्र 38 वर्ष निवासी सागर जो सीहोरा अपने पति के साथ मायके आई हुई थी जहां उनका पर्स सागर जाते समय सीहोरा में कहीं गिर गया था जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल सीहोरा चौकी प्रभारी रामअवतार धाकड़ के संज्ञान में लाई चौकी प्रभारी की सतर्कता वा साइबर सेल की मदद से मात्र 10 मिनट में पर्स व उसमें रखे मंगलसूत्र स्मार्ट मोबाइल फोन और 2000 रूपए जो चौकी प्रभारी वा सुनील दुबे की तत्परता से ढूंढ कर सागर निवासी दंपति को सुपुर्द किया, पर्स पाकर महिला खुस हो गयी और चौकी पुलिस को कहा देवदूत हैं आप सभी।
https://www.facebook.com/share/r/1CV3g3gExx/
इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक रामअवतार धाकड़ ,ममता सिंह, सुनील दुबे,हिमान सिंह की सराहनीय भूमिका रही
सीहोरा से पुष्पेंद्र सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट


