कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में सागर ने मध्यप्रदेश में लहराया परचम, सागर को राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा किया गया सम्मानित

0

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में सागर ने मध्यप्रदेश में लहराया परचम, सागर को राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा किया गया सम्मानित

निर्विघ्न रूप से पेपरलेस निर्वाचन संपन्न कराने में मिला सागर को सम्मान

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के मार्गदर्शन में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत सागर में स्थानीय निर्वाचन पेपरलेस के रूप में निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने पर निर्वाचन भवन मध्यप्रदेश, राज्य निर्वाचन आयोग के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर को आयुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, डॉ आर परशुराम, ओपी रावत, सिद्धार्थ सेठ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर निर्वाचन भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उनके निर्वाचन की टीम को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सागर जिले के लिए गौरव की बात है जब मध्यप्रदेश में सागर ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर के मार्गदर्शन में यह परचम फहराया है। आज सागर सहित दमोह एवं बैतूल के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने सागर, दमोह के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को बधाई, शुभकामनाएं दी हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर ने बताया कि राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा विगत दिनों सागर की तीन जनपद पंचायतों में चार सरपंच पद के चुनाव पेपरलैस विधि के माध्यम से संपन्न कराए गए थे जिसमें जनपद पंचायत खुरई की ग्राम पंचायत हलउ में दो मतदान केन्द्र, जैसीनगर जनपद पंचायत के दो ग्राम पंचायत औरिया एवं अगरा में दो-दो मतदान केन्द्र एवं राहतगढ़ जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत सेमरा लहरिया में तीन मतदान केन्द्र कुल नौ मतदान केन्द्रों पर पेपरलैस मतदान संपन्न हुआ था।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर ने बताया कि पेपरलेस निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी के सारे प्रपत्र कम्प्यूटर के माध्यम से भरे जाते हैं, इसी प्रकार वोटर लिस्ट भी कम्प्यूटर पर उपलब्ध रहती है एवं मतदाता को वेरीफिकेशन भी कम्प्यूटर आधारित प्रणाली से किया जाता है। मतदाता रजिस्टर भी कंप्यूटर पर रहता है जिसमें मतदाता के हस्ताक्षर सिग्नेचर कैप्चर डिवाइस पर ई-पेन के माध्यम से किए जाते हैं। इस प्रकार संपूर्ण मतदान केन्द्र पर बिना पेपर कागज का उपयोग किए मतदान संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन पायलट प्रोजेक्ट के तहत सागर जिले का चयन किया गया था जिसमें निर्विघ्न रूप से निर्वाचन को संपन्न कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here