सागर में डॉ गौर विवि के कुलपति निवास पर नगर निगम ने जारी किया नोटिस

0

सागर। नगर निगम सागर आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निगम की टीम द्वारा लगातार वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

बुधवार को सागर के सिविल लाइन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कुलपति निवास परिसर में कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाते पाए जाने पर  कुलपति को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।
स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि सिविल लाइन स्थित कुलपति निवास पर कचरा जलाया जा रहा था, जिससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। यह कृत्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का उल्लंघन है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में नियमानुसार  कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा जलाने जैसी गतिविधियों से बचें तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करते हुए शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here