खनिज विभाग ने अवैध मिट्टी, पत्थर बोल्डर का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों पर व्यापक कार्यवाहियां की

0

खनिज विभाग ने अवैध मिट्टी, पत्थर बोल्डर का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों पर व्यापक कार्यवाहियां की

सागर। जिले में बीते चार दिनों से खनिज विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की हैं, जिनमे प्रमुख रूप से बंडा, खुरई, नरयावली के क्षेत्र हैं जहां अवैध रूप से मिट्टी, पत्थर और बोल्डर का परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रालियों को जप्त कर सम्बंधित थानों में खड़ा कराया गया हैं। उक्त कार्यवाहियों से जिले में खनन परिवहन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ हैं।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन परिवहन पर लगातार कार्यवाहियां जारी हैं, और यह निरंतर जारी रखी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here