सागर में पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी जिला बदल आदेश का पूरा पालन नही, बदमाश घूम रहे बेख़ौफ !

0

सागर। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के प्रतिवेदन पर जिले भर से बड़ी तादात में छटेल बदमाशो का जिला बदल आदेश तो हुआ था और जैसे तैसे उनपर कार्यवाही भी हुई थी पर सूत्र बताते हैं अधिकांश बदमाश अपने-अपने इलाको में ही बेख़ौफ़ घूम रहें हैं, कुछ मुँह बांधे बाइक चला रहे हैं तो कुछ घर खेत में आराम कर रहे हैं, गोपनीय सूत्र बताते हैं ऐसे बदमाशों के तालमेल उच्च स्तर पर बैठे बाबू स्टेनों तक हैं अगर ऐसा है तो जांच जरूर होनी चाहिए ऐसे स्टॉफ की।

जानकर बताते हैं बदमाशों ने अपना गोरखधंधा फिर शुरू कर दिया हैं और स्थानीय पुलिस से मिलीभगत का भी दम भर रहे हैं ?

सब से अधिक गोपालगंज इलाके के बदमाश बेख़ौफ मालूम होते हैं जो कानून की कद्र करते नजर नहीं आते वहीं शनिचरी इलाके में पुलिस चौकी के ठीक पीछे ही अवैध शराब धड़ल्ले से बिकने की खबरे आम हो रही हैं।

बहरहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने तो सख्त निर्देश दे रखें हैं पर थाना चौकी स्तर से शतप्रतिशत उक्त निर्देश अमल होते प्रतीत नहीं हो रहें हैं।

एक मामलें में पुलिस ने बताया कि बुधवार को थाना गोपालगंज में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक व्यास को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर का बदमाश जग्गी उर्फ जगदीश पिता भगवान दास रैकवार निवासी बाघराज वार्ड तिली सागर सेलिब्रेशन तिरूपतिपुरम क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक दीपक व्यास द्वारा तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन में आरक्षक अंकित तिवारी, हीरेन्द्र एवं दशरथ को वायरलेस के माध्यम से मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर सागर सेलिब्रेशन तिरूपतिपुरम क्षेत्र में दबिश दी। घेराबंदी के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर बचने का प्रयास करने लगाए किंतु पुलिस की सतर्कता एवं सूझबूझ के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सागर के आदेश तहत 6 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था। आदेश के पालन में आरोपी को दिनांक 06 नवम्बर 2025 को मालथौन बॉर्डर से जिला सीमा के बाहर छोड़ा गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए पुन: सागर शहर में प्रवेश करना पाया गया।

लोगो का कहना हैं कि इसी तरह की कार्यवाही अन्य जिला बदल बदमाशों पर भी होनी चाहिए जो आदेश को धता बता रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here