सागर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: कमरे में फंदे पर मिला शव, परिवार सदमे में

0

सागर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: कमरे में फंदे पर मिला शव, परिवार सदमे में

सागर।  कैंट थाना क्षेत्र के सदर में पढ़ाई के लिए कमरे में गए 12वीं कक्षा के विद्यार्थी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। बेटे को फंदे पर लटका देख, मां व चाची उसे अचेत अवस्था में मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सदर निवासी सतीष पिता दयाराम केशरवानी ने पुलिस को बताया कि वह लाइट फिटिंग का काम करता है। उसके दो बेटे हैं। 17 वर्षीय छोटा बेटा अनमोल कक्षा बारहवीं का छात्र था। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सतीष सिंधी कैम्प में लाइट फिटिंग का काम करने गए थे, तभी उनकी भतीजी ने फोन कर सतीष को बताया कि अनमोल पढ़ने का कहकर अपने कमरे में गया था, फिर कुछ देर बाद उसकी चचेरी बहन सानू उसे कमरे में देखने गई तो अनमोल पंखे के हुक पर लोहे की चेन से बने फंदे पर लटका हुआ था। उसे तुरंत फांसी से नीचे उतारा गया, लेकिन वह अचेत अवस्था में था। उसकी मां व चाची उसे तुरंत मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। संयुक्त परिवार में इस तरह की घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी द्वारा खुदकशी करने की 15 दिन में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व तीन फरवरी को कैंट थाना क्षेत्र के ही पगारा में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा श्वेता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। छात्रा के पिता सनद कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि श्वेता के 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में कम अंक आए थे, जिसको लेकर वह परेशान थी। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here