पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

सागर। पटवा मंदिर, बाघराज वार्ड में संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सुंदरकांड पाठ का पावन कार्यक्रम अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, श्रद्धालुजन एवं संकल्प फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ के दौरान प्रभु श्रीराम के नाम-स्मरण और चौपाइयों के सामूहिक उच्चारण से मंदिर परिसर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय, सकारात्मक और राममय ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक उल्लास देखने को मिला।

संकल्प फाउंडेशन द्वारा निरंतर किए जा रहे ऐसे आयोजनों को क्षेत्रवासियों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने कहा “सुंदरकांड पाठ जैसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच को प्रबल करने और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखना भी है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर हम समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर सेवा और सद्भाव के कार्य निरंतर करते रहेंगे।”

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ समाज में शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना की। इस अवसर पर संचित शुक्ल , नमन चौबे , कमलेश प्रजापति , कमलेंद्र जाटव , रत्नेश जाटव , सागर जाटव , विवेक , ध्रुव मिश्र , रोहित , राजा जाटव , शिवांश आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here