Sunday, February 1, 2026

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Published on

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक श्री घनश्याम शर्मा के कुशल नेतृत्व में गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध में रिकॉर्ड समय में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को केवल 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
उल्लेखनीय है कि थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश के चलते फरियादी पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें लोहे के पाइप/डंडे से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाई गईं। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव एवं भय का माहौल निर्मित हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ हेतु सघन तलाश अभियान प्रारंभ किया गया।
पंजीबद्ध अपराध में आरोपी राज उर्फ कृष्णा पटेल एवं मोहन पटेल वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने खुफिया तंत्र, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार दबिश देते हुए महज़ 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों से सघन पूछताछ की गई, जिसमें अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। प्रकरण में सुसंगत विधिक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध में इतनी त्वरित गिरफ्तारी यह स्पष्ट करती है कि गोपालगंज पुलिस अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। इस प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय तथा आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Latest articles

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक प्रदीप लारिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक...

सागर में मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण

मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण सागर। संत...

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी...

राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस पर सागर की बेटी का किया गया सम्मान

राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस पर सागर की बेटी शिल्पी सोनी का किया...

More like this

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक प्रदीप लारिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक...

सागर में मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण

मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण सागर। संत...

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!